उत्तर प्रदेशलखनऊ

एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पहुंचे मुरादाबाद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निकाय चुनाव के साथ ही स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। स्नातक चुनाव के लिए बैठकों का दौर जारी है। बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मुरादाबाद मण्डल की बैठक आज होनी है। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुरादाबाद पहुंच चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष का आज बिजनौर में भी कार्यक्रम है।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशू दुबे ने बताया कि बरेली मण्डल की बैठक 28 सितम्बर को होगी। इसी प्रकार गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत अयोध्या मण्डल की बैठक 29 सितम्बर व गोरखपुर मण्डल की बैठक 30 सितम्बर को होगी। इसके अलावा इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र की प्रयागराज मण्डल की बैठक 28 सितम्बर को होगी। बांदा की बैठक 29 व झांसी की बैठक 30 सितम्बर को निश्चित की गई है।

विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक निर्वाचन की तैयारी बैठकों में संभावित प्रत्याशियों व उस क्षेत्र से संबंधित प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भाजपा बुला रही है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह मतदाता बनवाने में सहयोग करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button