उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजेश्वर सिंह बुजुर्गों को करायेंगे रामलला का दर्शन

  • विधायक ने किया रामरथ-श्रवण-अयोध्या-यात्रा का शुभारंभ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा से विधायक राजेश्वर सिंह ने एक अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों को निःशुल्क अयोध्या का दर्शन कराने की जिम्मेदारी ली है। इसकी शुरूआत उन्होंने मंगलवार को अपनी विधानसभा के जैतिखेड़ा से बुजुर्ग श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना कर किया।

राजेश्वर सिंह ने रामरथ-श्रवण-अयोध्या-यात्रा का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाई। दर्शन यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने श्रीराम जय राम, जय-जय राम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि आज पवित्र नवरात्र के अवसर पर स्व. मां तारा सिंह की पुण्यस्मृति में जैतिखेड़ा से यात्रा की शुरूआत की गयी है।

सरोजनीनगर के माता-पिता तुल्य वृद्धजनों के लिए प्रत्येक माह इस रामरथ का संचालन किया जाएगा। अब वृद्ध जन अयोध्या पहुंचकर रामलला, हुनमंतलला व अन्य मंदिरों में दर्शन का लाभ उठा सकेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button