उत्तर प्रदेशगोरखपुर

भाजपा देश मे राजतंत्र कायम करना चाहती है: श्रवण कुमार निराला

गोरखपुर। भारत मे रामराज स्थापित करना चाहती है भाजपा यानी राजा वाला राज मतलब राजतंत्र, भाजपा लोकतन्त्र और संविधान को नही मानती यह बात खुलेआम उनका हर नेता हर कार्यकर्ता बोलता है जबकि दलित समाज के नेता लोकतंत्र की स्थापना की बात करते हैं।

उक्त आरोप एक प्रेस विज्ञप्ति में लगाते हुए अम्बेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला ने कहा कि आज भाजपा समान नागरिक संहिता की बात करके सबको गुमराह कर रही है आप समझिए भाजपा के असली निशाने पर भारत का आदिवासी समाज, दलित समाज, पिछड़ा समाज है, संविधान को खत्म करके लोकतन्त्र को खत्म करना ही बी जे पी का मकसद है, मुस्लिम सिर्फ बहाना है।

भाजपा राम राज्य की बात करती है वही राम राज्य जिसमें नारियों का सम्मान न हो , न्याय के लिए कोई जगह न हो, योग्यता का कोई महत्व नहीं ।राजा ने जो कह दिया वही न्याय है। प्रजा हर दिन दुर्दिन में जाने के लिए मजबूर रहे। कोई अन्याय के खिलाफ बोल न पाए। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में दलित पिछड़ो और आदिवासी समाज को विशेष सुविधाएं दी गई हैं।

उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज मणिपुर जल रहा है वहाँ का आदिवासी समाज अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है तो उसे दंगाई कह कर गोली मार दी जाती है। श्री निराला ने अपने समाज के लोगों को आगाह किया है कि भारतीय जनता पार्टी समान नागरिक संहिता लागू कर के दलितों आदिवासियों और पिछड़ों के अधिकार छीन लेना चाहती है।

उन्होंने कहा कि देश में दलितों पर अत्याचार की घटनाओं वृद्धि हुई है। अभी कुछ दिनों पहले दलित समाज के नेता चंद्रशेखर आजाद पर कायराना जान लेवा हमला हुआ है। क्योंकि वह अपने समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं और भाजपा यही नहीं चाहती। इसलिए हमारे समाज को जागरूक होना पड़ेगा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहना पड़ेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button