उत्तर प्रदेशलखनऊ

Akhilesh Yadav पर ब्रजेश पाठक का तंज, कहा- अच्छा कूदना जानते हैं तो एशियन गेम्स में लाएं मेडल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के गेट फांदकर अंदर घुसने के मामले पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को गुंडई और अराजकता पसंद है। अगर इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अच्छा कूदना जानते हैं तो उनको एशियन गेम में जाकर भारत के लिए कुछ और मैडल लाने के लिए काम करना चाहिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आचरण से सिद्ध हो गया कि जिस तरीके से दीवार फांदकर, वहां माल्यार्पण किया है। उनको कानून से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस जेपीएनआइसी की बिल्डिंग को एलडीए ने सील कर रखा है। लेकिन अखिलेश यादव कानून के आसपास भी गुजरना नहीं चाहते है। क्योंकि कानून तोड़कर अराजकता फैलाना समाजवादी पार्टी का पुराना शगल रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button