उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के गोमतीनगर के पास चला बुलडोजर, बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लाॅटिंग को किया ध्वस्त

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उत्तर प्रदेश की राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ जमकर बुलडोजर चल रहा है. इसी क्रम में लखनऊ के बहुत खास इलाके गोमती नगर के नजदीक एक बहुत बड़ी अवैध प्लाटिंग के अवैध निर्माणों को लखनऊ विकास प्राधिकरण के दस्ते ने बुधवार की शाम ध्वस्त कर दिया. लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी की ओर से कहा गया है कि ‘अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान अब लगातार चलेगा और शहर में जहां-जहां भी अवैध प्लाटिंग की जा रही है सभी को ध्वस्त करके यहां प्लॉटों की खरीद पर रोक लगाई जाएगी.’

तीन बीघा जमीन पर अवैध रूप से की गई थी प्लाॅटिंग : लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किये जाने के निर्देशों के क्रम में एक्शन लिया गया. बुधवार को प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-मस्तेमऊ में की जा रही एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की. प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-मस्तेमऊ में भूमि खसरा संख्या-99 क्षेत्रफल लगभग तीन बीघा पर अवैध रूप से प्लाटिंग की गई थी. प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद दायर करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे.

अवैध प्लाॅटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई : उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता शिवा सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता सत्यवीर सिंह व सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाॅटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई. इस दौरान डेवलपर द्वारा स्थल पर विकसित की गई बाउन्ड्रीवाॅल, बिजली के खम्भे व भूखंडों के डिमार्केशन के लिए ईंटों से की गई चुनाई आदि के कार्य को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button