उत्तर प्रदेशकन्नौजराज्य

कन्नौज रेप कांड: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता नवाब यादव के रिश्तेदार पर गिरी गाज, कोल्ड स्टोरेज पर चला बुलडोजर

कन्नौज : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव के रिश्तेदारों पर भी प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है. इस क्रम में नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू के साले अरविंद के कोल्ड स्टोरेज पर गुरुवार को प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची. प्रशासन का कहना है कि कोल्डस्टोरेज की बाउंड्रीवॉल सरकारी जमीन पर बनी है. बुलडोजर की कार्रवाई से पहले प्रशासन ने कोल्ड स्टोरेज मालिक को नोटिस देकर अवगत कराया गया था. इसके बाद अब स्टोरेज पर बुलडोजर चला है.

तिर्वा तहसील के उपजिलाधिकारी अशोक चंद्र ने बताया कि बांके बिहारी कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्रीवॉल 450 वर्ग मीटर जमीन पर बनी थी. 10 अगस्त को नोटिस दिया गया था कि अवैध कब्जा हटा लें. नोटिस का समय गुजर जाने के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, इसके चलते यह कार्रवाई की गई है.

दरअसल समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपी नवाब सिंह यादव व साजिशकर्ता लड़की की बुआ को जेल भेज दिया था. गिरफ्तारी के बाद बुआ ने आरोपी नवाब सिंह यादव के साथ कई साल पुराने संबंध की बात बताई थी. सूत्रों की मानें तो नवाब सिंह यादव को जेल भेजने के बाद पुलिस उसकी आय के श्रोत, संपत्ति आदि की जानकारी जुटाने में लग गई थी.

स्थानीय प्रशासन ने जब कोल्ड स्टोरेज की पैमाईश शुरू की तो इसकी बाउंड्रीवॉल सरकारी जमीन पर बनी पाई गई. सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर कोल्ड स्टोरेज मालिक को नोटिस देकर 7 दिनो में अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा गया. समय सीमा के अंदर कब्जा न हटाने पर गुरुवार को उप जिलाधिकारी अशोक चंद्र कई थानों की फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर कोल्ड स्टोरेज पर पहुंच गए. यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार को बुलडोजर ने कुछ मिनटों में गिरा दिया. बताया जा रहा है कि कुछ कमरे भी गिराए गए हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button