उत्तर प्रदेशबहराइच

परिवहन नियमो को दरकिनार कर फर्राटा भरती है गाड़ियां

रूपईडीहा (बहराइच)l लोगों की जान को खतरे में डाल रहे रूपईडीहा प्राइवेट बस स्टैंड के डग्गामार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। इन बसों से आए दिन हादसे होते रहते हैं। पूर्व में रूपईडीहा प्राइवेट बस स्टैंड के डग्गामार बसों की अनियमितताओं के बारे में सभी समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी लेकिन आरटीओ प्रशासन की नींद नहीं टूटी और फिर एक हादसा हो गया । अगर समय रहते रूपईडीहा प्राइवेट बस स्टैंड के डग्गामार बसों पर कार्रवाई की गई होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था । रूपईडीहा प्राइवेट बस स्टैंड के डग्गामार वाहन स्वामी हर रोज रोडवेज का लाखों का नुकसान कर रहे हैं। आरटीओ प्रशासन की मिली भगत से बेखौफ झज्जर बसों में अंधाधुंध सवारियों को लेकर मौत का सफर भी करा रहे हैं। जिससे रुपईडीहा रोड पर आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती है और मासूमो की जान जाती रहती है लेकिन किसी भी सक्षम अधिकारी को इससे कोई फर्क नही पड़ता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button