उत्तर प्रदेशगोरखपुर

मकतब इस्लामिया के सालाना जलसे में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गोरखपुर। मकतब इस्लामिया फैज़ाने मुबारक खां शहीद तुर्कमानपुर का दूसरा सालाना जलसा शनिवार को तुर्कमानपुर में हुआ। मकतब के शिक्षक हाफ़िज़ अशरफ रज़ा व हाफ़िज़ सैफ अली की देखरेख में मो सुफियान, शाद रज़ा , समीर हसन, मो.ओवैस, मो. हाज़र , मो.नोमान कनीज फातिमा, सना खातून, तसमी खातून, सादिया खातून, फलक खातून, अलफी खातून, मो. हिफ्जान अहमद, तहसीन अशरफ, सैयदा खातून, मो. रेहान, तैयबा खातून, आतिफा खातून, माहिरा खातून, फरहान, मो. अफ्फान रज़ा, अफियना खातून, नदीम अहमद, शिफा खातून, माहिरा शम्स, अफीना खातून, मो. उजैन, मो अयान, आइरा खातून आदि बच्चों ने तिलावत, तकरीर, नात, मनकबत, दीनी सवाल-जवाब व दुआ के जरिए लोगों का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि घोसी (मऊ) के मुफ्ती रिजवान शरीफी, मुफ़्ती अख्तर हुसैन, मुफ़्ती मेराज अहमद, मुफ्ती अज़हर शम्सी, कारी शराफत हुसैन, मो. अनस, कासिद रज़ा, मौलाना सलीम अहमद, मो. रेहान रजा ने बच्चों को पुरस्कारों से नवाज़ा और अवाम को दीनी व दुनियावी तालीम हासिल करने पर खास ध्यान देने की नसीहत की।
कार्यक्रम के अंत में वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से पार्षद पद के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब अंसारी ने मकतब इस्लामिया फैज़ाने मुबारक खाँ शहीद, तुर्कमानपुर मकतब के ज़िम्मेदार हाफ़िज़ अशरफ रज़ा व हाफ़िज़ सैफ अली और उनकी पूरी टीम को इस तरह का शानदार प्रोग्राम सुचारू रूप से कराने के लिए मुबारकबाद पेश किया। प्रोग्राम के इस अवसर पर हाजी जलालुद्दीन कादरी, मोहम्मद आजम, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद नदीम निजामी, अयान अहमद निजामी, शफीक अहमद आदि लोगों ने शिरकत की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button