अन्य

मोहम्मद इद्रीस राइनी एवं चमन आरा ने नगर वासियों को अबीर गुलाल लगा कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी – पटवारी परिवार ने पेश किया हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल।

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता सिद्धार्थ नगर तत्कालीन नगर पालिका परिषद बांसी अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी एवं समाज वादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव चमन आरा ने बांसी की सम्मानित जनता को होली के पावन पर्व पर गुलाल लगाकर हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित किया है। इसके पहले पटवारी परिवार की तरफ से शब ए बारात के मौके पर नगर वासियों को शुभकामनाएं दिया गया था। बांसी नगर पालिका परिषद के इतिहास में बतौर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की कमान संभालें हुए मोहम्मद इद्रीस राइनी एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चमन आरा हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक अब तक साबित हो रहे हैं। जिसकी पूरे जनपद में सराहना होती रहती है। मोहम्मद इद्रीस राइनी पटवारी ने हमेशा जनता की सेवा करते रहने का भरोसा दिलाया है। अवसर पर पूर्व विधायक लाल जी यादव, पूर्व लोक सभा सदस्य मशहूर कवि दीपक, श्री राम सोनी के साथ बांसी की हजारों सम्मानित लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button