उत्तर प्रदेशबलिया

सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाने को लेकर मौका मुआयना किया

बलिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के निर्देश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने बताया है कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के अलावा जाम की समस्या आए दिन बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया देखा। इसके अलावा शीश महल के बगल की गली का भी अवलोकन सिटी मजिस्ट्रेट ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस गली को भी वाहन स्टैंड बनाया जा सकता है साथ ही और भी स्थानों पर लेखपाल के माध्यम से यह जानकारी लिया जा रहा है कि उस एरिया में कौन सी सरकारी जमीन है जहां स्टैंड बनाए जा सके। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, एसके सिंह आर आई इसके अलावा  परिवहन विभाग के कर अधिकारी आरती गौतम भी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button