उत्तर प्रदेशबलिया

राजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत होने पर गंगा बहुउद्देशीय सभागार में किया गया भव्य सम्मान समारोह

  • अपने स्वागत से अभिभूत राजेश कुमार सिंह बोलते वक्त हो गये भाव विभोर

बलिया। आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार कलेक्ट्रेट बलिया में राजेश कुमार सिंह ( पीसीएस) अपर जिला धिकारी, वित्त एवं राजस्व के सेवानिवृत्ति के क्रम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अपने स्वागत से अभिभूत राजेश कुमार सिंह बोलते वक्त हो गये भाव विभोर हो गये। हाल का पूरा वातावरण भावुक सा हो गया। इस अवसर पर अनिल अग्निहोत्री मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया , डॉ सुरेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट बलिया, राजेश कुमार गुप्ता उप जिलाधिकारी बांसडीह, श्रीमती दीपशिखा सिंह उप जिलाधिकारी सिंकदरपुर , निखिल शुक्ला तहसीलदार बलिया, अश्वनी कुमार तिवारी प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बखिया, वंश रोपण पांडे , वेद प्रकाश पांडे, जितेंद्र कुमार सिं, वेद प्रकाश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में इनके जनपद में किये गये सेवाओं को याद किया तथा उनके खट्टे – मिट्ठे अनुभवों को शेयर किया। कौशल कुमार उपाध्याय अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बलिया एवं संजय कुमार भारती मंत्री कलेक्ट्रेट के साथ -साथ हेमंत कुमार स्टेनोग्राफर द्वारा कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में अपना असीम सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विद्यासागर उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर इनके साथ उनकी पत्नी, बेटी – दामाद और पुत्र सहित अन्य रिश्तेदार भी साथ में उपस्थित रहे । सभी आगुन्तको के प्रति आभार कलेक्ट्रेट संघ बलिया के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button