उत्तर प्रदेशलखनऊ

निकाय कर्मचारी महासंघ की अपील, युवाओं और कर्मचारियों के हित में करना होगा शत- प्रतिशत मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। देश के चौमुखी विकास, युवाओं को रोजगार और कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए सशक्त सरकार का गठन जरूरी है। इसके लिए सभी को मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने वोट की ताकत दिखानी होगी। यह अपील उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की तरफ से गुरुवार की गई है।

इस अपील में कहा गया है की शत – प्रतिशत मतदान होने पर ही मजबूत सरकार बनेगी। जिससे लाभकारी योजनाएं का लाभ देशवासियों को होगा, नौजवान युवकों को बेरोजगारी से निजात मिलेगी, गरीबों को सस्ता मकान, कर्मचारियों को उनके श्रम का उचित मूल्य व समय पर भुगतान सेवा सुरक्षा, पदोन्नति जैसे लाभ मिल सकेंगे।

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने कहा है कि कर्मचारियों को उनके श्रम का उचित मूल्य व समय पर भुगतान, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति,नियमितीकरण , आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों का स्थायीकरण,सेवा निवृत्त पर जीवनयापन के लिए उचित पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित हो। इसके लिए हम सभी को शत-प्रतिशत  मतदान करना होगा। सशक्त आत्मनिर्भर और स्थिर सरकार होने से ही आम लोगों के साथ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button