उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी ने भारत रत्न की घोषणा पर लालकृष्ण आडवाणी को दी बधाई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दी है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में शामिल आडवाणी का भारत के विकास में महान योगदान है।

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलने वाले सम्मान की घोषणा पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा – भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है।

राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं।

आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button