उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्हांने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत से 17, डूबने से 12 तथा अतिवृष्टि से 05 जनहानि हुई हैं। इनमें आकाशीय विद्युत से जनपद बागपत, इटावा, उन्नाव, आगरा व बलिया में 01-01, जनपद जालौन, कानपुर देहात, कन्नौज व गाजीपुर में 02-02 तथा मैनपुरी में 04 जनहानि हुई है। डूबने से जनपद संत कबीर नगर में 01, बदायूं में 02 व बरेली में 04 तथा जनपद रायबरेली में 05 जनहानि हुई है। अतिवृष्टि से जनपद एटा, कन्नौज व कौशाम्बी में 01-01 तथा जनपद मुजफ्फरनगर में 02 जनहानि हुई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button