उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुंबई के 26/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर बलिदान हुए जवानों और निर्दोष नागरिकों को सीएम योगी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

लखनऊ। सीएम योगी ने मुंबई के 26/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर बलिदान वीर जवानों और निर्दोश नागरिकों के मारे जाने पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखी और कहा – आतंकवादियों के कायरतापूर्ण कुकृत्य, मुंबई 26/11 हमले में काल-कावलित हुए निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! अपने प्राणों का बलिदान देकर माँ भारती का मान रखने वाले वीर जवानों को कोटिशः नमन! आइए, इस अवसर पर आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता के लिए संकल्पित हों।

बता दें कि मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को देश को दहला देने वाले आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 166 मासूम और बेगुनाह लोग मारे गए थे। वहीं इस आतंकी हमले में 600 से अधिक घायल हो गए थे। यह हमला तीन दिन तक चला था।

https://x.com/myogiadityanath/status/1728586916604608632?s=20

आतंकी कसाब बोट के द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ आया था और उसने व साथियों ने होटल ताज के अलावा नरीमन हाउस यहूदी केंद्र, होटल ओबेराय और मुंबई के शिवाजी रेलवे स्टेशन पर कई यात्रियों को गोलियों से भून दिया था। इस हमले में कई पुलिसकर्मी और भारतीय सैनिक बलिदान हो गए थे। 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों की रविवार को 15वीं बरसी पूरे देश में मनाई जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button