उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM योगी ने CAA लागू करने के निर्णय का किया स्वागत, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का जताया आभार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में लागू हुए नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे मनुष्यता को आह्लादित करने वाला निर्णय बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार शाम लिखे अपने संदेश में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लागू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है।

सीएम योगी ने लिखा है, पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार एवं गृहमंत्री अमित शाह जी का धन्यवाद। इस अधिनियम के अंतर्गत भारत की नागरिकता प्राप्त करने जा रहे सभी भाइयों-बहनों का हार्दिक अभिनन्दन।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button