उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जनता दर्शन में CM योगी का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग चिकित्सा सहायता, आर्थिक सहयोग, राजस्व, पुलिस और अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।

चिकित्सा सहायता से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सरकारी योजनाओं के तहत हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता दर्शन कार्यक्रम इसी दिशा में सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button