उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Atiq-Ashraf हत्याकांड पर सीएम योगी की हाई लेवल बैठक, अखिलेश बोले- यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या तब हुई है जब अतीक और अशरफ को मेडिकल जांच के लिए पुलिस के सुरक्षा घेरे में ले जाया गया था। इस हत्याकांड को लेकर लगातार योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। यही कारण है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हत्याकांड को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के डीजीपी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी मौजूद है। सूत्रों ने बताया है कि योगी आदित्यनाथ इस घटना को लेकर पूरी तरीके से सक्रिय हो गए हैं।

दूसरी ओर इस को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है  कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं। इसके अलावा ओवैसी ने भी एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए हैं।

दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है…। हालांकि, यहां उन्होंने किसी घटना का जिक्र नहीं किया है। गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उसके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए। हालांकि, पुलिस ने जल्द हमलावरों को पकड़ लिया। सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button