उत्तर प्रदेशबहराइच

डॉ0 भीमराव अंबेडकर पार्क मे लाइट लगाने को लेकर दिया शिकायती पत्र

बहराइचl बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क (निकट पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल) लाइट की व्यवस्था नहीं हैlजबकि बगल मे ही शहीद पार्क में दर्जनों लाइट लगी हुई हैl शहर में स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में लाइट लगी ना होने के कारण रात्रि में पूरी तरह से अंधेरा रहता है जिससे भीम आर्मी के लोगों में काफी आक्रोश है| हम अपने बहुजन महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इस संसार को संविधान रूपी अमृत देकर जहां समस्त देशवासियों का गौरव बढ़ाया है |

वहीं पर बहराइच जिले के अंबेडकर पार्क में एक भी लाइट की व्यवस्था नहीं है कुछ दिन पहले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2023 को जहां एक और बहराइच के सभी सरकारी कार्यालय, चौक चौराहों को प्रकाश , झालर, लाइट आदि के माध्यम से सजाया गया था वहीं पर बाबा साहब की प्रतिमा पर अंधियाला छाया हुआ था जब मामला भीम आर्मी के संज्ञान में आया तो भीम आर्मी देवीपाटन मंडल संयोजक एस के राजगुरु जी व रामचंद्र भास्कर, विजय गुर्जर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जिले के आला अधिकारियों से बात की और मौके पर रहकर रात्रि 12 बजे तक पार्क में लाइट की व्यवस्था कराई और फिर पार्क को झालर लाइट आदि से सजाया गया |

अगले दिन मंडल संयोजक गुरु जी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से बात की कि पार्क में अस्थाई लाइट की व्यवस्था की जाए तो उन्होंने एक हफ्ते में लाइट लगवाने की बात कही लेकिन आज एक माह से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी लाइट की व्यवस्था नहीं हुई है जिस कारण आज शिकायती पत्र नगर पालिका के अधिकारी को दिया गया है और मांग की गई है कि अंबेडकर पार्क में स्थाई लाइट की व्यवस्था की जाए और अंबेडकर पार्क में एक सफाई कर्मचारी की तैनाती की जाए जो सुबह शाम उसकी साफ सफाई करें |अगर मांगे एक हफ्ते में पूरी नहीं होती है तो भीम आर्मी के धरना प्रदर्शन व रोड जाम करेंगी|

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर सुरेश पासवान जिला संयोजक बहराइच भीम आर्मी, जंगली प्रसाद मंडल उपाध्यक्ष, विजय गुर्जर मंडल कोषाध्यक्ष, मोहम्मद हुसैन मंडल संयोजक, रामचंद्र भास्कर जिला वरिष्ठ सहसंयोजक, राकेश जाटव जिला अध्यक्ष, मोहम्मद मुकीम चौधरी जिला प्रभारी, राधेश्याम, रामू आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button