उत्तर प्रदेशबहराइच

“महिलायें होंगी स्वस्थ तो देश बनेगा स्वस्थ” की थीम पर मनाया गया कार्यक्रम

बहराइच। जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवता का निवास करते है। नारियो के इसी सम्मान का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम डॉ० दिनेश चंद्र के निर्देशन में सीएमओ डॉ० सतीश कुमार सिंह ने साइकिल रैली निकाल कर नारियों को स्वस्थ्य एवं नारी सशक्तिकरण का जनपद में आगाज़ किया। यह साइकिल रैली शहर के इंदिरा स्टेडियम से निकल कर पानी टंकी चौराहा होते हुए सीएमओ कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली को डॉ० सतीश कुमार सिंह ने आला अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में ब्लू बैरोज स्कूल, दुलारी देवी रंजीत सिंह शिक्षण संस्थान और मून एंड सन स्कूल की छात्राओं और शिक्षकगणों ने प्रतिभाग किया।

डीएम डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि आज के समय में महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है।हालांकि महिलाओं से देश की तरक्की के लिए प्रत्येक क्षेत्र ने योगदान दिया है चाहे वह खेल का मैदान हो, कला का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र। महिलाएं न केवल घर की देखभाल और बच्चो को संभालती है बल्कि वे बाहरी क्षेत्र में नौकरी करके बखूबी अपना कर्तव्यों का पालन करती है। नारियो के सम्मान में कुछ पंक्तियाँ याद आ गई कहना चाहूंगा कि कुछ लोग कहते है नारी का कोई घर नहीं होता, लेकिन सच तो ये है कि नारी के बिना कोई घर नहीं होता।

सीएमओ डॉ० सतीश कुमार सिंह ने महिलायें होंगी स्वस्थ तो देश बनेगा स्वस्थ” की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। आज के दिन को मनाने का उद्देश्य भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना ही है। न केवल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बल्कि हर दिन हमे यह प्रण लेना चाहिए कि हम महिलाओं को पूरा सम्मान देंगेlइस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, समाज में पुरुषों के बराबर सम्मान, कार्य के समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं।

अंत में सीएमओ कार्यालय में रैली में योगदान करने वाली छात्राओं और कर्मचारियों को सीएमओ डॉ० सिंह ने मेडल देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 7 मार्च को जनपद के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर जन आरोग्य दिवस मनाया जायेगाl जिसमे उच्च रक्तचाप मधुमेह आदि रोगों की जांच की जाएगी इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ डीएचआईओ बृजेश सिंह, विवेक श्रीवास्तव, एनसीडी क्लीनिक से डॉ० रियाज़ुल हक, जिला सलाहकार पुनीत शर्मा, प्रयोगशाला प्राविधिक संतोष सिंह, नर्सिंग अधिकारी बृज प्रकाश, अफाक अहमद, शक्ति सिंह, मनीष आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button