उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 48 लाख युवाओं के रुपयों से भाजपा लड़ेगी चुनाव

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए अजय राय ने बीजेपी पर 48 लाख युवाओं के रुपयों का उपयोग लोक सभा चुनाव के दौरान करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने अपने शब्दों के बाण को यही नहीं रोका, बल्कि सीधे तौर पर कहा है कि पेपर लीक से भाजपा के पास करोड़ों का फंड आ गया। युवाओं के पैसों से चुनाव होगा। करीब बच्चों का यह पैसा अब भाजपा के चुनाव में काम आएगा।

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भी इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रहार करती है। यही वजह है समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को सीबीआई की तरफ से नोटिस भेजा गया है, सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करके बीजेपी लोगों को तोड़ने का काम करती आई है,लेकिन इंडिया गठबंधन के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के प्रहार से डरने वाले नहीं हैं।

2024 के चुनाव में जनता बीजेपी को जवाब देगी। वही इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देकर कांग्रेस ने गठबंधन धर्म निभाया है।

इस दौरान उन्होंने बीएसपी को बीजेपी की डी टीम करारा दिया है। इसके पीछे की वजह उन्होंने बीएसपी विधायक का बीजेपी के पक्ष में वोट देना बताया है। वहीं उन्होंने सीबीआई, ईडी समेत अन्य सरकारी एजेंसियों को बीजेपी का abc टीम बताते हुए तंज कसा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button