उत्तर प्रदेशलखनऊ

गाड़ियों में आग लगने का सिलसिला जारी, मूंगफली मंडी के पास स्कूटी में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़कों पर फर्राटा भर रही गाड़ियों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ की वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूंगफली मंडी के पास एक स्कूटी में आग लग गई। जिसके बाद राहगीरों हीरो ने घटना के बारे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, अभी तक स्कूटी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। यह पहला मामला नहीं है जब राजधानी लखनऊ में गाड़ियों में आग लगी है इससे पहले भी गाड़ियों में आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

पिछले दिनों वैगनर गाड़ी में लगी थी आज

पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में कानपुर बाईपास पर एक वैगनार कर में आग लग गई थी। आग लगने के बाद कुछ ही मिनट में वेगनर कर आग का गोला बन गई थी। हालांकि गाड़ी में आग लगते ही गाड़ी सवार बाहर निकल आए जिस किसी के जलने की सूचना नहीं मिली थी। गाड़ी को जलते हुए देख रागिरो ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची गाड़ियों ने वैगन आर कर में लगी आग पर काबू पा लिया था।

लगातार हो रही है आग लगने की घटनाएं

राजधानी लखनऊ में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही है जहां मंगलवार को कानपुर बाईपास में वेगनर कर में आग लगने की घटना सामने आई थी इससे पहले 1090 चौराहे पर भी एक कार में आग लग गई थी। पिछले दिनों एक मोटरसाइकिल में आग लगने की घटना सामने आई थी।

वाहनों में आग लगने के साथ बिल्डिंगों में भी आग लगने के मामले सामने आए हैं। बीते दिन गोमती नगर एक्सटेंशन के पॉस अपार्टमेंट के दो माले में आग लग गई थी। हालांकि मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। इससे पहले बादशाह नगर स्थित एक होटल में भी आज की घटना सामने आई थी। पिछले 1 महीने में आधा दर्जन से अधिक आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button