उत्तर प्रदेशलखनऊ

विद्युत कर्मियों के आंदोलन से संविदा कर्मी हुए अलग

विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल में अधिकारी संघ पहले से शामिल न होने का फैसला कर लिया है। वहीं विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने भी हड़ताल में शामिल न होने का फैसला लिया है। यह जानकारी विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पुनीत राय ने दी।

उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति की ओर से आज मशाल जुलूस कार्यक्रम या जो हड़ताल होनी है, उसमें हमारे संगठन की कोई सहभागिता नहीं है। स्थाई कर्मचारियों के होने वाले कार्यक्रम से हम सभी संविदा कर्मियों का कोई लेना देना नहीं है। उनके दिए गए ज्ञापन में संविदा कर्मियों की जो बातें हैं, वह केवल लाली पाप है।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन से अपनी बातों को मनवाने का आजतक इन संगठनों ने संविदा कर्मियों के हित में कोई कार्य नहीं किया। केवल संविदा कर्मियों को इस्तेमाल कर भीड़ जुटाकर अपना उल्लू सीधा किया। उन्होंने संविदा कर्मियों से अपील की कि जिले का कोई भी संविदा कर्मी होने वाले मशाल जुलूस या रेगुलर कर्मचारियों की होने वाली हड़ताल में सम्मिलित न हो। उन्होंने कहा कि आप को गुमराह कर बुलाया भी जाएगा लेकिन आपको जाना नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button