उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

COVID ALERT: KGMU में कोरोना ने दी दस्तक, तीन चिकित्सक सहित 10 कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ: राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में केजीएमयू के तीन चिकित्सक समेत 10 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पांच महिला व पांच पुरुष शामिल हैं। दो दिन में लखनऊ 17 मरीज कोविड के मिल चुके हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। अब तक कुल 60 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 32 पहुंच चुकी है।

सीएमओ कार्यालय की ओर से साझा रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव आने वाले मरीजों में केजीएमयू के टीजी हॉस्टल में रहने वाले तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें एक युवती (26) और दो पुरुष (26) व (31) हैं। सभी आइसोलेशन में हैं। इससे पहले भी केजीएमयू, सिविल समेत कई अस्पतालों के डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। जानकीपुरम निवासी पुरुष (47) को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह आठ जून को थाईलैंड टूर पर गए थे।

वहां से 14 जून को नई दिल्ली वापस पहुंचे। फिर 17 जून को लखनऊ घर लौटे। जुकाम और बुखार होने पर परिवारीजनों ने जांच के लिए नमूना भेजा तो कोरोना निकला। इसके अलावा राजाजीपुरम के दो पुरुष (35) और (55), आलमबाग कृष्णा पल्ली निवासी महिला (36), इंदिरा नगर की बच्ची (10) व युवती (26) शामिल हैं। साथ ही सरोजनी नगर की महिला (45) को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button