उत्तर प्रदेशलखनऊ

पैसों के दम पर दलितों का वोट लूटा गया: घोसी उपचुनाव में हार के बाद बोले अरुण राजभर

लखनऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को मिली करारी हार के बाद एनडीए गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता अरुण राजभर ने बड़ा देते हुए सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब, जब उपचुनाव में जीत मिल गई है तो ईवीएम सही है, प्रशासन भी सही है। वहीं, अपनी कमियों के बारे में बताते हुए अरुण राजभर ने कहा कि हम जनता तक बात पहुंचाने में सफल नहीं रहे। जनादेश के बाद हम अपनी हार स्वीकार कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पैसों के दम पर दलितों का वोट लूटा गया। इसके आगे उन्होंने कहा कि सुभासपा ने बहुत काम किया। लेकिन घोसी उपचुनाव में किसी का जादू नहीं चला। जो कमियां हुई हैं उनकी समीक्षा करेंगे। बसपा के चुनाव ना लड़ने से सपा को फायदा हुआ। वहीं, सपा कार्यालय पर लगी, राजभर को दगी कारतूस बताने वाली होर्डिंग पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि यह सपा का घमंड बोल रहा है।

गौरतलब है कि घोसी में मिली हार के बाद अरुण राजभर का यह पहला बयान है। घोसी में प्रचार के दौरान अरुण राजभर लगातार सपा व अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहे थे। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजभर का कहना है कि हम लोग 2024 के चुनाव में मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button