उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अंबेडकर पार्क में किया वृक्षारोपण

शासन की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति पहुंचने के उद्देश्य से आज मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब द्वारा अंबेडकर पार्क पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने अपने उदबोधन में कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ उसका संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आन्दोलन का रूप देना चाहिए तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये शासन एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए वृक्ष लगाने चाहिये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में सभी की भागीदारी बढ़-चढ़ कर होनी चाहिये एवं इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाये जाने का कार्य किया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। वृक्षों को काटने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है जिससे पारिस्थितिकी असंतुलन बढ़ जाता है। उन्होंने सभी से अपने जीवन के लिये एक-एक पौधा अवश्य ही लगाए जाने का आह्वान किया, साथ ही कहा कि सभी को आगे आकर वृक्ष लगाना चाहिये और पर्यावरण को संतुलित करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button