उत्तर प्रदेशलखनऊ

दैवी आपदा के शिकार परिवारों और दिव्यांगों को मिलेंगे मुख्यमंत्री आवास

दैवी आपदा के शिकार परिवारों और दिव्यांगों को सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास दे रही है। जिले के तेरह विकास खंडों में मुख्यमंत्री आवास योजना का लक्ष्य 1819 लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए सोमवार को दिन भर अभियान चलाया गया।

मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदाओं के शिकार मकान विहीन परिवारों को आवास देने के लिए 693 का लक्ष्य है। इसमें से 187 परिवार एस सी/एस टी होंगे। शारीरिक रूप से अक्षम और दिव्यांग व्यक्तियों को आवास देने के लिए लक्ष्य 1126 है। इसमें से एस सी एस टी के 340 दिव्यांगों को आवास प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री आवास योजना का सर्वाधिक लक्ष्य भादर विकास खंड का है भादर में 360 परिवारों को मुख्य मंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। सबसे कम लक्ष्य -15बहादुरपुर विकास खंड का है। अमेठी विकास खंड में 37, भेटुआ में 117, गौरीगंज में 281, जगदीशपुर में 42, जामों में 103, मुसाफिर खाना 65, संग्रामपुर 222, शाहगढ़ 192, बाजार सुकुल -46, सिंहपुर 131और तिलोई में 208 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिए जायेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button