उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजधानी में आर्मी डे परेड की तैयारियां पूरी, मंडलायुक्त रोशन जैकब ने किया निरीक्षण

लखनऊ:  मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आर्मी डे परेड के दृष्टिगत की जा रही तैयारियां का जायजा लेने के उद्देश्य से अंबेडकर पार्क पहुंची। 14 जनवरी को आर्मी-बैंड कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर पार्क में किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठने के लिए चेयर, लाइटिंग व हॉर्टिकल्चर के कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाये, साथ ही गोल्फ कार्ड की भी व्यवस्था पूर्व से ही कर लिया जाए।

मंडलायुक्त ने सेना के संबंधित ऑफिसर से वार्तालाप के दौरान कहां की एलडीए की तरफ से कार्य में कोई अर्चन हो तो हमें तत्काल अवगत कराये। संबंधित द्वारा बताया गया कि आपस में समन्वय बनाकर कार्य कराया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने अंबेडकर पार्क में गमले की संख्या में बढ़ोतरी व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने व पार्किंग व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क के फाउंटेन सारे चलते रहने चाहिए अगर कोई खराब है उसे तत्काल सही करा लिया जाए।  निरीक्षण के दौरान एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी और एलडीए सचिव पवन गंगवार भी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button