उत्तर प्रदेशबहराइच

कैसरगंज क्षेत्र में बाढ़ व कटान रोधी कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच। जनपद बहराइच में घाघरा नदी के बायें तट पर स्थित ग्राम समूह मंझारा तौकली, ग्यारह सौ रेती तथा गोढ़हिया नं. 03 की कटान से सुरक्षा हेतु निरोधक कार्य की परियोजना के तहत रू. 460.20 लाख की लागत 975 मीटर पारक्यूपाइन/जियो बैग कार्य का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा ने बताया कि कटान रोधी कार्य से मंझारा तौकली, ग्यारह सौ रेती व तीन सौ रेती, गोढ़हिया नं. 03, बहराजपुरवा, रोहितपुरवा एवं भुर्गूपुरवा की लगभग 13500 की आबादी तथा 2098.87 हेक्टेयर कृषियोग्य भूमि की सुरक्षा होगी। अधि.अभि. श्री कुशवाहा ने बताया कि अब तक 450 मीटर पारक्यूपाईन एवं जियो बैग की स्लोप पिचिंग कार्य कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य को 15 जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने सरयू नहर डेनेज खण्ड के अधिकारियों को निर्दश दिया गया कि प्रत्येक दशा में निरोधक कार्यों को 15 जून 2023 से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाय। तहसील प्रशासन को निर्देश दिया गया कि संभावित बाढ़ से पूर्व राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लें। डीएम ने कहा कि आपदा के समय पीड़ितजनों को त्वरित एवं राहत तथा जन व धन हानि को न्यून से न्यूनतम रखने के उद्देश्य से फुलप्रूफ व्यवस्थाओं हेतु समयपूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पानी में खेल रहे बच्चों के बीच डीएम ने योगासन की प्रतियोगिता कराकर उत्कृष्ट शीर्षासन करने वाले बच्चों को नकद रूप से पुरस्कृत किया तथा मौजूद बच्चों को टाफी व बिस्किट का भी वितरण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, तहसीलदार अजय यादव, सहा.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड बी.वी. पाल, बीडीओ कैसरगंज सर्वेश कुमार वर्मा तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button