उत्तर प्रदेशबहराइच

सम्पादक शीतला सिंह के निधन पर कस्बे के पत्रकारों में शोक की लहर

बहराइच। फैज़ाबाद से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक जनमोर्चा के संस्थापक, सम्पादक एवं जाने माने पत्रकार शीतला सिंह का फैज़ाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।वह लगभग 92 वर्ष के थे।यशभारती सम्मान से सम्मानित प्रेस क्लब आफ इंडिया के चार बार अध्यक्ष रहे।वह काफी दिनों से बीमार थे।उनका इलाज फैज़ाबाद के एक अस्पताल में काफी दिनों से चल रहा था।पत्रकार मनी राम शर्मा बताते हैं कि शीतल सिंह जनमोर्चा को छपवाकर साइकिल से फैज़ाबाद में इसका वितरण किया करते थे।। उनके निधन की खबर सीमावर्ती कस्बा रुपईडीहा के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

कस्बे वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया, रईस अहमद, संजय वर्मा, राजेश सिंह ,रज़ा इमाम रिजवी ,इरशाद हुसैन मोहम्मद अरशद, रईस अहमद ,महबूब अहमद, नीरज बरनवाल आदि पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।वही जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने भी वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपूर्णनीय क्षति बताया हैl इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार शादाब हुसैन ने बताया कि शीतला सिंह के साथ नेपाल राष्ट्र में हुए अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिला थाl शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता उपाध्यक्ष डीपी श्रीवास्तव आफताब वारसी सचिन श्रीवास्तव अनुराग गुप्ता आदि शामिल हैl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button