उत्तर प्रदेशबहराइच

जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

बहराइचl अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की मुंशी मौलवी आलिम कामिल और फाजिल की परीक्षा के दूसरे दिन की प्रथम पाली में कुल 1855 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था,जिसमें से 1110 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 745 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे इस प्रकार उपस्थित 59.84 प्रतिशत रहाl जबकि द्वितीय पाली में कुल 1197 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 1035 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 162 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और इस प्रकार उपस्थिति 86.47 प्रतिशत रहीl

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि जनपद के सभी 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रही परीक्षााएं नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण बातावरण में चल रही हैं | नकल को रोकने हेतु जिला अधिकारी द्वारा गठित तीन सचल दल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में तीन लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा ले रहे हैंlजिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने मदरसा जामिया अशरफिया मसूदुल उलूम छोटी तकिया बहराइच एवं मदरसा जामिया गाजिया फैजुल उलूम बक्शी पुरा बहराइच का औचक निरीक्षण कर बताया कि अभी तक जनपद में एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया हैl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button