उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती निकाली गई रैली

संतकबीरनगर। शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र में सामाजिक भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए बाबा साहब के संदेश को जन जन तक पहुचाते हुए ग्राम कोहरियावां, मदारपुर, कोइलसा, धरुही, देवरिया भिटिया, देवरिया नासिर, पिपरा गोविन्द, कड़जा, करमा खान,कानपारा,पिड़वा,गंगौली रूधौली,दानौकुइयाँ,मगुआँ,राउतपार,दरियाबाद, सेमरियावा,तिलजा,अगयग छाता,मूडाडीहा बेग,लौकी लाला,परसा शेख,भरवलिया,भुवन डाड,सरैया,सौरवा ,महदेव,ऊचहरा,मदाइन,बूघनगर,सिसवा,सैथवलिया,पैड़ी,महुआरी,उसरा शहीद से नवयुवको ने जन जागरुकता रैली निकाली।

यह सभी रैली को छः मुख्य मार्गो से निकाली गईं। इसका समापन सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके पश्चात एक सामूहिक रैली ब्लाक मुख्यालय से सेमरियावा बाजार मे निकाली गई जिसमे आर के बाबू,राम अचल,रामनाथ बौद्ध,गिरानी लाल,लालसा प्रसाद,बदलू प्रसाद,पप्पू चंद शास्त्री,फूलचंद,बैरागी,पल्टूराम,मनोज कुमार अनिल,रामसुख,रामनिवास,हजारी प्रसाद,नागेन्द्र प्रसाद,राम अचल,अजय कुमार गौतम,दिनेश कुमार ,राम निहोर,राम सुभग,राजमुनी,ओमप्रकाश,उर्मिला देवी,राजपति,सुगानी,रेखा,मोनी,किरन,सलोनी आदि लोग सम्मिलित हुए |

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

कार्यक्रम को सकुशल,शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे की अगुवाई में पुलिस अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा।

एमआई एकेडमी तिनहरी माफी द्वारा जल प्याऊ की गई व्यवस्था

सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों को तिनहरी माफी स्थित एमआई एकेडमी के संचालक प्रवेश कुमार वरूण की तरफ से जल प्याऊ(सेवा कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की प्यास बुझाने से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है।

भीम ज्योति बुद्ध विहार दुधारा में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम

भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर दुधारा स्थित भीम ज्योति बुद्ध विहार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया ‌‌
इस दौरान राम उजागिर,पप्पू कुमार,राम वृक्ष, सर्वजीत,अभिनाश,अखिलेश,ओम सागर,हीरालाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button