उत्तर प्रदेशप्रयागराज

नगर पंचायत सिरसा से अध्यक्ष पद हेतु श्याम कृष्ण यादव उर्फ पप्पू ने किया नामांकन

प्रयागराज, मेजा: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023-24 हेतु नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए 29 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।जिसमें नगर पंचायत भारतगंज के लिए अध्यक्ष पद के लिए न नामांकन हुआ और न ही पर्चा खरीदा गया।वहीं सदस्य के लिए 13 लोगों ने पर्चा भरा और 5 फार्म खरीदे गए।

सिरसा से अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष श्यामकृष्ण यादव उर्फ पप्पू ने पूर्व विधायक करछना उज्ज्वल रमन सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय,योगेंद्र सिंह, लल्लन सिंह,देशराज,दिलावर सिंह, काशी नरेश यादव,शिव कैलाश अधिवक्ता, अभय राज अधिवक्ता, और अन्य समर्थकों के साथ पर्चा भरा।इनके प्रस्तावक मिश्रीलाल रहे। सिरसा से अध्यक्ष के लिए 2 फार्म खरीदे गए।

वहीं सदस्य पद के लिए 16 लोगों ने नामांकन किया और 9 फार्म खरीदे गए।जिसमें सिरसा के 11 वार्ड और भारतगंज के 13 वार्ड शामिल हैं। नगर पंचायत भारतगंज के सहायक निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी मेजा सईद अहमद ने बताया कि आज न तो कोई पर्चा खरीदा गया और न ही कोई नामांकन हुआ।

इसी क्रम में नगर पंचायत सिरसा के निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी करछना राजेश श्रीवास्तव ने भी बताया कि आज एक मात्र वर्तमान अध्यक्ष श्यामकृष्ण यादव उर्फ पप्पू यादव ने पर्चा भरा और 2 पर्चे खरीदे गए।वहीं आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए दोनों काउंटरों पर भारी पुलिस बल तैनात है।फिलहाल नगर पंचायत चुनाव को लेकर तहसील मुख्यालय मेजा में छुट्टी के कारण माहौल शांत रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button