उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
यूपी में बिजली संकट गहराया, 8 यूनिटें ठप होने से 3000 मेगावाट उत्पादन घटा


उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराने लगा है। राज्य की बिजली उत्पादन से जुड़ी 8 यूनिटें ठप होने के कारण करीब 3000 मेगावाट बिजली उत्पादन में कमी आ गई है, जिससे कई जिलों में आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
बिजली उत्पादन घटने का असर सबसे ज्यादा गांवों और तहसील क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां लंबे समय तक कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी बढ़ गई है।
ऊर्जा विभाग के अनुसार, तकनीकी खराबी और रखरखाव कार्य के कारण कुछ यूनिटों का संचालन प्रभावित हुआ है। विभाग उत्पादन बहाल करने और वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए सप्लाई संतुलित करने की कोशिश कर रहा है। बढ़ती गर्मी और रिकॉर्ड बिजली मांग के बीच उत्पादन में कमी आने से आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था पर और दबाव बढ़ सकता है।