उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा मंत्री ने वाराणसी में पूर्वांचल डिस्कॉम के कस्टमर केयर सेंटर 1912 का किया निरीक्षण

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कस्टमर केयर सेंटर 1912 का भी निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा संतुष्टि हेतु उनका फीडबैक लेने आदि के संबंध में वहां के कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में आ रही शिकायतों की भी जानकारी ली तथा उसके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की हिला हवाली न हो। सभी फोन कॉल रिसीव किए जाए और काल के दौरान उपभोक्ताओं से पूर्ण शालीनता और सहजता से बात करें तथा उनकी क्वेरी का पूर्ण जवाब दें। कहा कि उपभोक्ताओ की समस्याओं के समाधान तक उनसे संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर का कार्य दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो।

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री द्वारा आ रही शिकायतों के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस समय बिजली कनेक्शन, सुझाव, मीटर खराबी, केबल, स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतें आ रही हैं। शनिवार को 02 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थी, जिनमें से विद्युत आपूर्ति व मीटर से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक थी, जिनका समाधान कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस काल सेंटर में कुल 186 कार्मिक कार्यरत हैं, जो कि इस व्यवस्था को संभाल रहे हैं और प्रदेश सरकार की मंशानुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक शंभू कुमार, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजेंद्र प्रसाद, सेंटर के मैनेजर,सुपरवाइजर और कार्मिक उपास्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button