उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
25 जून से खुलेंगे स्कूल, निपुण मिशन का विस्तार

Uttar Pradesh सरकार ने बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। “शिक्षक सर्वोपरि” के मंत्र के साथ अब प्रदेश के स्कूल हर वर्ष 25 जून से नियमित रूप से खुलेंगे, जबकि निपुण भारत मिशन का दायरा बढ़ाकर कक्षा 5 तक कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणना करने की क्षमता को और बेहतर बनाना है।



