उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
सपनों के बोझ तले हांफता लखनऊ: 15 साल में 28 लाख से 60 लाख के पार आबादी, सिस्टम पर बढ़ा दबाव

Lucknow आज सिर्फ तहजीब और नवाबों का शहर नहीं, बल्कि उत्तर भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरी केंद्रों में शामिल हो चुका है। पिछले लगभग 15 वर्षों में शहर की आबादी 28 लाख से बढ़कर 60 लाख के पार पहुंचने का अनुमान है, जिससे बुनियादी ढांचे पर अभूतपूर्व दबाव पैदा हुआ है। शहर में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की तलाश में बड़ी संख्या में लोग लगातार आ रहे हैं।



