उत्तर प्रदेशलखनऊ

KGMU ट्रामा सेंटर में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, SGPGI का आईकार्ड लगाकर खुद को बता रहा था न्यूरो सर्जन

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रामा सेंटर में एक युवक पकड़ा गया है। यह युवक फर्जी डॉक्टर बनकर ट्रामा सेंटर में घूम रहा था। इस दौरान कुछ कर्मचारियों को उस पर शक हो गया और उन्होंने उसको धर दबोचा। इस मामले में ट्रामा प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था। यह मामला बुधवार का है।

दरअसल, एक युवक डॉक्टर बनकर  बुधवार को ट्रामा सेंटर पहुंचा था। उसने एसजीपीजीआई का आईकार्ड भी लगा रखा था। ट्रामा सेंटर में पहुंचने के बाद उसने खुद को डॉक्टर बताया और वहां मौजूद कर्मचारियों पर रौब गांठने लगा। इस बीच कर्मचारियों को शक हो गया और उन्होंने इसकी सूचना ट्रामा प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे ट्रामा प्रभारी डॉ.संदीप तिवारी ने जब युवक से जानकारी ली। जिसके बाद फर्जी डॉक्टर की जानकारी निकलकर सामने आई। युवक के आईडी कार्ड पर सत्यम लिखा हुआ था।

ट्रामा प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि एफआईआर के लिए कल ही केजीएमयू प्रशासन को पत्र लिख दिया गया था। उन्होंने बताया कि जिस युवक को पकड़ गया है। वह मरीजों को ट्रामा सेंटर से निजी अस्पताल ले जाने आया था। मरीजों को बरगलाने के लिए लोग आये दिन नये- नये तरीके निकाल रहे हैं। जिससे मरीजों  को यहां से निजी अस्पताल ले जा सकें। इससे पहले फोन पर केजीएमयू का डॉक्टर बनकर मरीजों से पैसा कमाने के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। जब इस पर सख्ती हुई तो खुद ही डॉक्टर बनकर लोग पहुंचने लगे, लेकिन वहां भी पकड़े गये। यह अपने तरह का अलग मामला है। दलालों पर सख्ती जारी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button