उत्तर प्रदेशबहराइच

किसान ने डीएम को भेंट किया ताईवॉन प्रजातियों का तरबूज

बहराइच। जनपद के विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम बारापत्थर के किसान अजमल खान ने जिलाधिकारी डॉ दिनेश के शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर अपने खेत में उत्पादित रंगीन तरबूज, प्रजाति विशाला, सरस्वती, अनमोल, आरोही तथा खरबूजा, प्रजाति वॉबी के फल उपहार स्वरूप भेंट किया।इस अवसर पर श्री खान द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि यह समस्त प्रजातियॉं ताईवॉन की हैं तथा इन्हें अन्य प्रजातियों के मुकाबले कॉफी समय तक भण्डारित किया जा सकता है।

किसान ने बताया कि प्रजाति विशाला जो कि उपर पीली व अन्दर लाल होती है तथा सरस्वती प्रजाति उपर हरी नीचे लाल होती है, इसी तरह अनमोल प्रजाति उपर हरी, अन्दर पीली होती है। इसलिए इन प्रजातियों की खेती करने से अन्य प्रजातियों के मुकाबले अच्छी आय प्राप्त होती है। तरबूज, प्रजाति आरोही जिसमें मिठास कम होने के कारण मधुमेह रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं। तरबूजा वॉबी प्रजाति को तोड़ने के पन्द्रह दिन तक भण्डारित किया जा सकता तथा इसमें मिठास भी बहुत होती है। इन सभी प्रजातियॉं से रोपाई के 70 दिन बाद उत्पादन प्राप्त होने लगता है। किसान ने बताया कि इन प्रजातियों की रोपाई मेढ़ बनाकर मल्चिंग करके की जाती है। सिंचाई हेतु ड्रिप पद्धति की स्थापना उद्यान विभाग द्वारा कराई गयी है। इस अवसर उद्यान विभाग, बहराइच के योजना प्रभारी श्री आर.के. वर्मा उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button