उत्तर प्रदेशलखनऊ

फिल्में समाज का आईना होंगी: हेमन्त

लखनऊ। श्रेया एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले बने ‘श्रेया फैमिली एंथम सॉन्ग’ को आज रायल कैफे में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि समाज सेवी मुरलीधर आहुजा ने रिलीज किया। इस अवसर पर श्रेया एंटरटेनमेंट चेयरमैन और गीत के निमार्ता हेमन्त कुमार राय ने बताया कि यह एक प्रेरणादायक गीत है।

उन्होंंने बताया की श्रेया, मेरी बेटी का नाम है और उन्हीं के नाम पर मेरी सभी कंपनियों के नाम रखे गए हैं। हमने सबसे पहले श्रेया एंटरटेनमेंट के बैनर तले एंथम सॉन्ग बनाया है, अभी इसका ऑडियो जारी किया है, जल्द ही वीडियो शूट करके रिलीज करेंगे। राय ने बताया कि वर्ष 2023 में श्रेया एंटरटेनमेंट सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म और एलबम निर्मित करेंगे, जिनमे देशभक्ति गीत, रोमांटिक गीत होंगे। उन्होने कहा कि श्रेया एंटरटेनमेंट की फिल्में समाज का आईना होंगी। भविष्य में सीरियल, ओटीटी प्लेटफार्म भी शुरू करने का प्लान है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button