उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ : रोडवेज कर्मचारियों को दिये गये आग से बचाव की ट्रेनिंग

लखनऊ। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर  राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने बसों में आग की घटनाओं और बचाव के बारे में सभी डिपों में जाकर दो दिवसीय ट्रेनिंग दिया इस बाबत कर्मचारियों को घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरुक किया गया।

यह जानकारी देते हुए परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि सभी सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों  को क्षेत्रो में जाकर कर्मियों से बात करने और समस्याओं को जानने व समाधान करने के लिए निर्देश दिया था। इसी क्रम में आज भी सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया गया और आग से बचाव के बिन्दु चेक किए गए। इस दौरान कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया।

अपर प्रबंध निदेशक ने बताया कि सेवा प्रबन्धकों ने अपने डिपो, कार्यशाला में बसों की तकनीकी चेकिंग कराई गई जिसमे मुख्यतः इंन्जन से डीजल या मोबिल लीकेज होने से रोकना । वायरिंग कहीं से कटी न हो की चेकिंग के साथ अन्य बिन्दु जो मुख्य प्रधान प्रबन्धक (प्रा)के पत्र द्वारा दिशा निर्देश दिये गये थे,के अनुसार बसो की चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही चालकों कोअग्निशमन यंत्र चलाना भी सिखाया गया।

चेकिंग अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा की जा रही है।  उन्होंने बताया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी चलता रहेगा। जिससे कि बसों में आग लगने की दुर्घटनाओं को पूर्णता रोका जा सके। यात्रियों को सुरक्षित,सुगम यात्रा मुहैया कराई जा सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button