उत्तर प्रदेशदेवरिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्ह्रित करें न्यायिक अधिकारी जनपद न्यायाधीश: जे.पी. यादव

देवरिया। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जे.पी. यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ माननीय जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में प्री-ट्राॅयल बैठक आहूत की गयी। माननीय जनपद न्यायाधीश जे0पी0यादव ने समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित करते हुये कहा कि अभी से न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता हैं ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। समस्त सम्बन्धित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा जायें तथा संबंधित थानों से नोटिसों को ससमय तामिला कराने हेतु निर्देशित किया जायें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 21.05.2023 दिन रविवार को आयोजित किया जाना हैं जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर  किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button