उत्तर प्रदेशलखनऊ

GBC-4 : PM मोदी के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग, कई हॉस्पिटल्स में बने Safe house-टीमें तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल यानी सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान करीब 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जायेगी।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0)  को लेकर तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। जिससे किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके।

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित ट्रामा सेंटर में एक सेफ हाउस बनाया गया है। ट्रामा प्रभारी डॉ.संदीप तिवारी ने बताया है कि 20 बेड आरक्षित कर दिये गये हैं। वहीं मौजूदा टीमों को दो गुना कर दिया गया है। वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की तरफ से एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, आर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

एसजीपीजीआई स्थित एपेक्स ट्रामा सेंटर स्थित विभागों के इंचार्ज, नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। लोकबंधु अस्पताल में भी एक सेफ हाउस बनाया गया है। जहां पर एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ राउंड तैनात रहेंगे। वहीं तीन डॉक्टरों की एक टीम भी बनाई गई है। जिसमें आर्थोपेडिक और एनेस्थीसिया के डॉक्टरों को शामिल किया गया है। साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को भी रखा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button