अलविदा अलविदा माहे रमजान अलविदा

- भटनी के जामा मस्जिद में पढ़ी गई अलविदा जुमा की नमाज मांगी गयी मुल्क की सलामती की दुआ
भटनी-देवरिया। भटनी शहर की जामा मस्जिद में दिन शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज बड़ी ही शिद्दत से अदा की गयी, इस दौरान रोजेदार नमाजियों की भारी भीड़ रही।माहे रमजान का अलविदा जुमा ही अलविदा जुमा कहलाता है,इस दिन नमाजी नहा धोकर बड़े ही करीने से नमाज अदा करते है।
भटनी शहर की जामा मस्जिद के साथ साथ अन्य मस्जिदों में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी। अकीदतमंदों ने इस आखिरी जुमा को बड़े ही अकीदत से अलविदा जुमा की नमाज अदा की,इस दौरान लोग साफ दाफ कपड़े पहन कर आये थे और बड़ी ही शिद्दत से नमाज भी अदा की।अलविदा जुमा की नमाज सज्जाद अहमद ने अदा करायी।भीड़ को देखते हुए मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने मस्जिद के अंदर के अलावा छत पर व मदरसे में टेंट लगाकर नमाज पढ़ने के लिए अच्छा इंतजाम कर रखा था।पेश इमाम सज्जाद ने तकरीर में बताया कि जकात देना फर्ज है।कौन दे सकता है और कौन नही दे सकता और ईद की नमाज के पहले फितरा अदा कर देना है ।नमाज के बाद लोगो ने मुल्क की खुशी की दुआ मांगी की देश मे लोग अमन व चैन बना रहे ,लोग मिल जुल कर रहे।नमाज के दौरान सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पुलिस की तैनाती की थी।



