उत्तर प्रदेशदेवरिया

पुरानी रंजिश में बहन की हत्या और भाई गम्भीर

  • हमलावर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

भटनी-देवरिया। भटनी के कुरमौटा ठाकुर निवासी इंद्रावती देवी की तहरीर पर भटनी पुलिस ने उसी गांव के जितेंद्र पुत्र सुदर्शन सिंह, राजू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह व सुनीता देवी पत्नी जितेंद्र सिंह के खिलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर पूंछ तांछ शुरू कर दी है।घटना कर सम्बन्ध में पता चला है कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है।

एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पिता की मौत के बाद बेटे बाहर रहा करते थे जबकि बेटियां घर पर थीं। करीब एक वर्ष बाद बेटा घर आया था और शुक्रवार की सुबह वह शौच करने छोटी गंडक के किनारे गया था आरोप है कि उसे अकेला देख जितेंद्र सिंह व राजू मारने लगे। इसका पता ज्यों ही बहन अलका को लगा तो वह पहुँच गई घटना स्थल पर और बीच बचाव में आरोपी बहन को ही मारने लगे। सब्बल व डंडे से सर पर लगी चोट के कारण उसकी मौत मौक़े पर ही हो गई। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को रोक लिया।इसके बाद एसडीएम सलेमपुर, सीओ भाटपार मौके पर गए और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और फिर ग्रामीणों ने शव ले जाने दिया। अलका की मौत के बाद से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button