अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 12 घंटे के बाद भी नही खुला रेल मार्ग, कई ट्रेनें निरस्त

अयोध्या: वाराणसी-अयोध्या-मनकापुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से डिरेल हो गए. इससे आवागमन बाधित हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है. मौके पर डीआरएम, एआरटी की टीम भी मालगाड़ी के रेस्क्यू में जुट गए हैं. शनिवार रात से ही सभी गाड़ियों का आवागमन बंद है.

मनकापुर से अयोध्या के रास्ते बाराबंकी जा रहे 40 डिब्बों की मालगाड़ी में 20 डिब्बों को सलारपुर और अन्य कोयला लदे डिब्बो को बाराबंकी जाना था लेकिन, शाम 6.45 पर अयोध्या-मनकापुर- वाराणसी को जोड़ने वाली बरहटा यार्ड प्वाइंट पर अचानक रेल का पटरी से बैलेंस बिगड़ गया. इसके बाद 4 डिब्बे अचानक पटरी सहित बाहर हो गए और पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गयी. कल रात से इस रूट को बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में रेलवे इंजीनियर लगे हुए हैं.

मनकापुर की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें रद्द: साबरमती एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस के लिए देर रात एक लाइन को दुरुस्त कर जैसे तैसे आवागमन शुरु किया गया. हालांकि अयोध्या वाराणसी और मनकापुर की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों को अगले 24 घण्टे के लिए रद्द कर दिया गया है. मौके पर पहुंचे इंजीनियरिंग शाखा के कर्मचारी ट्रैक को दुरुस्त करने की कवायद में जुटे हैं. साथ ही रेल प्रशासन ने एक ही ट्रैक से ट्रेनों को गुजारना शुरू किया है.

डीआरएम के मुताबिक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. इस मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है. जल्द ही ट्रेनों का आवागमन प्रारम्भ किया जाएगा. रेलवे स्टाफ मरम्मत के काम में जुटा हुआ है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button