उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई: पूर्व सांसद डॉ अंजू बाला ने डाला वोट, मतदान कर घर लौट रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत

हरदोई। जिले में लोगों का मतदान के प्रति लगातार उत्साह बना हुआ है। नगर के प्रमुख उद्यमी एचके होटल के मालिक अविनाश गुप्ता ने भरी दोपहरी में पत्नी सहित मतदान किया। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सीमा पर हर मौसम में हमारी रक्षा कर रहे हैं और हम एक दिन धूप गर्मी सहकार मतदान भी नहीं कर सकते हैं। यह बहुत ही शर्मनाक बात है उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र कमजोर होने पर राजतंत्र का जन्म होता है

पूर्व सांसद डॉ अंजू बाला और पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने डाला वोट

मल्लावां। पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य/पूर्व सांसद डॉ अंजू बाला, पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने सुनासी मढ़िया में बूथ संख्या 365 पर अपना मतदान कर, मतदाताओं से वोट की अपील करती नजर आई, ऐसे में दोपहर को मतदाता केंद्रों पर सन्नाटा देखा गया। वहीं बीएन इंटर कॉलेज भगवंत नगर में मतदान केंद्र बूथ संख्या 235 पर रमाकांत मिश्रा रम्मी दादा 90 वर्ष और जय प्रकाश अग्रवाल 85 वर्ष ने पहुंचकर मतदान किया।

1

मतदान कर घर लौट रहे युवक को पड़ा दिल का दौड़ा, मौत

राजू शुक्ला पुत्र विंदा शुक्ला निवासी ग्राम डोबरा मजरा शैरबहादुर पुर थाना बेनीगंज उम्र 46 वर्ष पोलिंग बूथ शैरबहादूर पुर पर वोट देने गया था वोट देने के बाद घर आते समय बूथ के बाहर अचानक अटैक आ गया और गिर गया जिसको इलाज हेतु सीएचसी कोटवा घर वाले ले आए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल हरदोई के लिए रिफर कर दिया गया वहां जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button