उत्तर प्रदेशलखनऊ

मॉस्को के सरकारी प्रतिनिधियों से मिले उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मॉस्को यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में बागवानी तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाओं को मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया। उन्होंने मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ाकर पारस्परिक हितों को और अधिक मजबूत करने की अपील की।

उद्यान मंत्री ने प्रदेश के बागवानी उत्पादों के निर्यात तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में यूनिट लगाने के सम्बन्ध में गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों को राम दरबार की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने मॉस्को मे मैंगो शो के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस मैंगो शो में उत्तर प्रदेश के किसानों के द्वारा उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। उन्होंने मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों से कहा कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रकार के आमों का उत्पादन किया जाता है, जो अपने विशिष्टि स्वाद के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

उद्यान मंत्री ने बताया कि मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सकारात्मक व गौरवपूर्ण रही। इस बैठक से दोनों साझेदारों के बीच संबंधों में और प्रगाढ़ता आयेगी और भविष्य में इसके दूरगामी परिणाम भी सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नीतियों और दूरदर्शिता के चलते संभव हुआ है कि आज उत्तर प्रदेश में विभिन्न देशों के निवेशक निवेश करने आ रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अनेक उत्पाद विभिन्न देशों में निर्यात किये जा रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुयी यह बैठक उत्तर प्रदेश के उद्यान क्षेत्र की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में मॉस्को सरकार की तरफ से मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के उप प्रमुख मनुइलोव व्याचेस्लाव (विक्टोरोविच), अंतर्राष्ट्रीय संबंध अनुभाग, मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग उप प्रमुख बाराटोव सर्गेई (एरास्तोविच) एवं मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के मुख्य विशेषज्ञ विनोग्रादोवा अनास्तासिया (एवगेनिव्ना) तथा उत्तर प्रदेश के उद्यान निदेशक डॉ. आर.के.तोमर, उप निदेशक उद्यान राजीव वर्मा उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button