उत्तर प्रदेशबलिया

बलिया  की जनता ने यदि हमें सेवा का मौका दिया तो मेरा वादा हैं कि मै बलिया नगर की तस्वीर  बदल दूंगा: मनोज राय हंस

बलिया। आरटीई एक्टिविस्ट एवं जनपद के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता मनोज राय हंस ने जारी अपने एक प्रेस  विज्ञप्ति में कहा है कि राजनीति में इसलिए गलत लोग हावी है कि सही लोग निष्क्रिय है या मजबुती से हस्तक्षेप नहीं कर रहे है। जिस दिन स्वच्छ छवि के लोग राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, उस दिन समाज और देश की तस्वीर दुसरी होगी। श्री हंस ने आगे कहा है कि हैं कि  ऐसी शख्शियत को जनप्रतिनिधि होना चाहिए जिस ने समाज  सेवा के क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय  कार्य किया हो। आज कल की दूषित राजनीतिक प्रक्रिया में स्वच्छ एवं संघर्षशील छवि के लोगो का राजनीति से पलायन हो चुका है। आज जरुरत है कि ऐसे लोग खुल कर मैदान में आये। यदि स्वयं मैदान में नहीं आते है तो जो इस तरह के लोग आ रहे है , उनका खुलकर समर्थन करें, ताकि समाज को एक सच्चा जनप्रतिनिधि मिल सके।

हंस की माने तो  वह स्वयं अपने कामों के बल पर नगरपालिका  परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के सम्भावित  प्रत्याशी है । हमें उन जनता ने प्रेरित किया है, जिनका हमने कार्य किया है। इस बार शहर की गरीब जनता सड़कों पर खुद इतनी संख्या में उतरेगी कि बलिया की राजनीति  में भूचाल आ जाएगा। क्योंकि हंस ने हमेशा अन्याय ,अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लडा़ है और इसी लड़ाई के बल पर बलिया में अब तक 15000 गरीब बच्चो को प्राइवेट विद्यालयो में 25 प्रतिशत सीट पर आरटीई एक्ट तहत फ्री शिक्षा दिला रहे है। यही नहीं नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अवैध स्टैंड को आरटीआई के तहत बंद कराने की भी  कार्य किया  है। यदि बलिया की जनता ने नगरपालिका परिषद के चुनाव में हमें सेवा करने का मौका दिया तो मैं वादा करता हूं कि मैं बलिया नगर की तस्वीर  को बदल दूंगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button