उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

पूर्वांचल बैंक टाइनी शाखा का डा जय प्रकाश शर्मा ने फिता किया उद्घाटन

  • टाइनी शाखा खुलने से क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी सुविधा: डा जय प्रकाश शर्मा
  • मौजूद लोगों ने प्रख्यात समाजसेवी डा जय प्रकाश शर्मा का किया भव्य स्वागत

सन्तकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड पौली के गोविंदगंज बाजार में बडौदा यूपी बैंक के बैनर तले टाइनी शाखा का उद्घाटन मंगलवार को पश्चात समाजसेवी,उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के प्रदेश संरक्षक डा जय प्रकाश शर्मा व ब्लाक प्रमुख पौली प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन। इस दौरान गोविंद गंज बाजार में मौजूद तमाम लोगों ने मुख्य अतिथि डा जय प्रकाश शर्मा व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख राममिलन यादव को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत डा जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे जिस प्रकार से अपना प्यार आशीर्वाद व सम्मान देता है मैं निश्चित रूप से सभी लोगों का आजीवन आभारी रहूंगा।

डा श्री शर्मा ने कहा कि द्वाबा क्षेत्र के इस पिछड़े इलाके में घागरा के किनारे तक बसने वाले गांव को टाइनी शाखा के खुल जाने से पैसा लेन देन के लिए काफी सुविधा मिलेगी और यहां के लोगों को काफी दूरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।इस क्षेत्र के लोगों को 5 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करके पौली, रोसयाबाजार,शनिचरा,उमरिया धनघटा को जाने में काफी दूरी का सामना करना पड़ता था। कभी-कभी तो नेटवर्क ना होने की बात कह कर ग्राहक को बैंक कर्मी घर जाने को मजबूर कर देते थे किसी विशेष जरूरी काम बैंक पहुंचते थे वह भी नहीं हो पाता था कभी-कभी तो दवा के लिए जाने वालों को पैसा ना मिलने पर वापस आना पड़ता था ऐसे में टाइनी शाखा खुल जाने से छुट्टी के दिन भी सुविधा अनुसार लेन देन करने में सक्षम होता है।

प्रमुख संघ अध्यक्ष राम मिलन यादव ने बताया कि इस इलाके में दर्जनों गांव के लोग काफी दूरी तय करके बैंक की शाखा पर जाते है इस क्षेत्र में टाइनी शाखा खुल जाने से इस क्षेत्र के लोगों को जरूरी सुविधा के अनुसार लेनदेन करने के लिए टाइनी शाखा के खुल जाने से आसानी होगी। इस मौके पर शेषनाथ नायक,वीरेंद्र यादव,सुभाष अग्रहरि,रामजग यादव,राकेश नायक,रामअवतार,मोहम्मद तौहिद, प्रेम जयसवाल,शंभू यादव,जितेंद्र यादव सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button